1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नई समिति दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए टीम चयन करेगी - सौरव गांगुली

नई समिति दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए टीम चयन करेगी - सौरव गांगुली

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 27, 2020 08:44 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 08:44 pm IST

सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि नये अध्यक्ष वाली चयन समिति मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम का चयन करेगी।

Sourav Ganguly - India TV Hindi
New committee will select the team for the series against South Africa - Sourav Ganguly  Image Source : GETTY
दिल्ली। बीसीसीबाई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि नये अध्यक्ष वाली चयन समिति मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम का चयन करेगी। पांच सदस्यीय पैनल में निवर्तमान समिति के मौजूदा अध्यक्ष एमएसके प्रसाद (दक्षिण क्षेत्र) और गगन खोड़ा (मध्य क्षेत्र) की जगह लेने की दौड़ में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, अजीत अगरकर, राजेश चौहान और वेंकटेश प्रसाद जैसे पूर्व दिग्गज शामिल है। 
 
गांगुली ने कहा,‘‘न्यूजीलैंड दौरे के लिए पुरानी चयनसमिति ने खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। नयी समिति की पहली बैठक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला से पहले होगी। चुने हुए उम्मीदवारों का जल्द ही साक्षात्कार किया जाएगा।’’
 
बीसीसीआई अध्यक्ष ने यह भी बताया कि मदन लाल और सुलक्षणा नाइक क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य हैं, जबकि गौतम गंभीर को बदला जा रहा है क्योंकि वह संसद सदस्य होने के नाते कोई पद नहीं संभाल सकते। 
 
उन्होंने कहा,‘‘हमने गौतम की जगह लेने वाले के नाम पर फैसला कर लिया है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। मदन लाल और सुलक्षणा समिति में बरकरार रहेंगे।’’
 
गांगुली ने इसके साथ ही यह भी बताया कि हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने पीठ की सर्जरी के बाद अब तक मैच फिटनेस हासिल नहीं की है। बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ वह अभी नहीं खेल सकता, उसे फिट होने में अभी समय लगेगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल