1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के कप्तान ने किया बड़ा खुलासा, बोले भारत को हराने के लिए अपनानी होगी ये रणनीति

न्यूजीलैंड के कप्तान ने किया बड़ा खुलासा, बोले भारत को हराने के लिए अपनानी होगी ये रणनीति

 Reported By: IANS
 Published : Oct 16, 2017 02:13 pm IST,  Updated : Oct 16, 2017 02:15 pm IST

वनडे सीरीज के लिए भारत पहुंची न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि सीरीज में जीत के लिए टीम को हर चुनौती और परिस्थिति में ढलने के लिए तैयार रहना होगा।

Kane Williamson- India TV Hindi
Kane Williamson

मुंबई: वनडे सीरीज के लिए भारत पहुंची न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि सीरीज में जीत के लिए टीम को हर चुनौती और परिस्थिति में ढलने के लिए तैयार रहना होगा। पिछले साल खेली गई सीरीज में न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में विलियमसन ने कहा, "इस देश की हर स्टेडियम की पिच अलग-अलग तरह से काम करती है। इसका साफ मतलब यह है कि अगर आप भारत में किसी सीरीज के लिए आ रहे हैं, तो आपको हर चुनौती और हर परिस्थिति को अपनाने के लिए तैयार रहना होगा। आपको जिस स्टेडियम में खेलने का अवसर मिलेगा, उसकी पिच किस तरह से काम करेगी इसका अंदाजा आप नहीं लगा सकते।"

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 22 से 29 अक्टूबर तक खेली जाएगी और इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम भारत में दो अभ्यास मैच भी खेलेगी और विलियमसन का कहना है कि इन दो अभ्यास मैचों के जरिए उनकी टीम न केवल स्टेडियम की पिचों को समझने का मौका मिलेगा, बल्कि वह वातावरण से भी परिचित हो पाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल