1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए जयपुर पहुंची न्यूजीलैंड की टीम

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए जयपुर पहुंची न्यूजीलैंड की टीम

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 15, 2021 09:54 pm IST,  Updated : Nov 15, 2021 09:54 pm IST

बायो बबल से बायो बबल में ट्रांसफर के कारण न्यूजीलैंड टीम को क्वारंटीन में नहीं रहना होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच बुधवार को यहां खेला जायेगा। 

New Zealand, T20 series, India, Sports - India TV Hindi
New Zealand Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया के हाथों टी20 विश्व कप फाइनल हारने के बाद न्यूजीलैंड टीम चार्टर्ड उड़ान से जयपुर पहुंच गई है। बायो बबल से बायो बबल में ट्रांसफर के कारण न्यूजीलैंड टीम को क्वारंटीन में नहीं रहना होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच बुधवार को यहां खेला जायेगा। 

राजस्थान क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ वे शाम को यहां पहुंचे और प्रोटोकॉल के तहत उनकी जांच होगी। कल से टीम अभ्यास करेगी।’’ 

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले जयपुर के वायु प्रदुषण पर केएल राहुल का बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने व्यस्त कार्यक्रम के बारे में ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ पहली बार टी20 विश्व कप के तुरंत बाद दूसरी सीरीज खेल रहे हैं । यह कठिन और चुनौतीपूर्ण है लेकिन इसका सामना करना होगा ।’’ 

टेस्ट टीम के नौ सदस्य यहां पिछले सप्ताह ही पहुंच गए जो टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल