1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20I सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड को लगा एक और बड़ा झटका, ODI सीरीज में नहीं खेल पाएंगे ये 3 गेंदबाज

T20I सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड को लगा एक और बड़ा झटका, ODI सीरीज में नहीं खेल पाएंगे ये 3 गेंदबाज

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 30, 2020 10:58 am IST,  Updated : Jan 30, 2020 10:58 am IST

तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ हैमिल्टन में 5 फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए अपनी टीम में नए चेहरों को शामिल किया है।

T20I सीरीज गंवाने के बाद...- India TV Hindi
T20I सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड को लगा एक और बड़ा झटका, ODI सीरीज में नहीं खेल पाएंगे ये 3 गेंदबाज Image Source : GETTY IMAGES

तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ हैमिल्टन में 5 फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए अपनी टीम में नए चेहरों को शामिल किया है। काइल जैमीसन को पहली बार टीम में चुना गया है जबकि स्कॉट कुगलेइजन और हैमिश बेनेट लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।  ट्रेंट बाउल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी चोटिल होने के कारण सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे।

वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की गेंदबाजी की जिम्मेदारी का भार टिम साउथी के अनुभव कंधो पर होगा जबकि कॉलिन डी ग्रैंडहोमे आखिरी दो टी-20 इंटरनेशनल से बाहर रहने के बाद टीम में वापस करेंगे। जिमी नीशम और मिशेल सेंटनर ऑल-राउंड विकल्प होंगे। इस बीच, ईश सोढ़ी को हैमिल्टन में खेले जाने वाले पहले वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि साल 2019 में विश्व कप फाइनल हारने के बाद न्यूजीलैंड के लिए यह पहली एकदिवसीय श्रृंखला है। न्यूज़ीलैंड फिलहाल भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी 20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला में 0-3 से पीछे है।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम: केन विलियमसन (कैप्टन), हामिश बेनेट, टॉम ब्लंडेल, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, स्कॉट कुगलेइजन, टॉम लाथम, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी (पहला वनडे), टिम साउदी, रॉस टेलर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल