1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियम्सन की गेंदबाजी को आईसीसी ने वैध ठहराया

न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियम्सन की गेंदबाजी को आईसीसी ने वैध ठहराया

 Reported By: IANS
 Published : Nov 01, 2019 04:08 pm IST,  Updated : Nov 01, 2019 04:08 pm IST

विलियम्सन ने 11 अक्टूबर को लॉफबॉरो में गेंदबाजी एक्शन की जांच कराई थी।

Kane Williamson- India TV Hindi
Kane Williamson Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। आईसीसी ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन के बॉलिंग एक्शन को वैध बताया है। अब विलियम्सन इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी कर सकते हैं।  

विलियम्सन ने 11 अक्टूबर को लॉफबॉरो में गेंदबाजी एक्शन की जांच कराई थी। आईसीसी ने जांच में पाया कि विलियम्सन का एक्शन आईसीसी इलीगन बॉलिंग रेगुलेशन के तहत 15 डिग्री लेवल ऑफ टॉलरेंस के भीतर आता है।

विलियम्सन के गेंदबाजी एक्शन को गॉल में इस साल श्रीलंका के साथ हुए पहले टेस्ट मैच के दौरान अवैध करार दिया गया था। इससे पहले भी 2014 में विलियम्स के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठे थे लेकिन विलियम्सन ने अपने एक्शन में बदलाव करते हुए फिर से गेंदबाजी कराने का हक हासिल कर लिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल