1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंन्स नहीं देख पाएंगे WTC का फाइनल मुकाबला, ये है वजह

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंन्स नहीं देख पाएंगे WTC का फाइनल मुकाबला, ये है वजह

 Reported By: IANS
 Published : Jun 09, 2021 07:14 pm IST,  Updated : Jun 09, 2021 07:14 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथम्पटन में होने वाले आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल का आस्ट्रेलिया में प्रसारण नहीं हो पाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंन्स नहीं देख पाएंगे WTC का फाइनल मुकाबला, ये है वजह Image Source : GETTY

सिडनी| भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथम्पटन में होने वाले आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल का आस्ट्रेलिया में प्रसारण नहीं हो पाएगा, क्योंकि किसी भी आस्ट्रेलियाई प्रसारणकर्ता को अब तक इस फाइनल मैच के प्रसारण का अधिकारी नहीं मिल पाया है।

द रोर डॉट कॉम डॉट एयू ने अपनी रिपोर्ट में कहा, " अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद अगले शुक्रवार से साउम्पटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हो रहे मैच के प्रसारणकर्ता को खोजने के लिए हाथ-पांव मार रही है। ऐसे समय में हमारे पास फाइनल के प्रसारण का अधिकार नहीं है। लेकिन इसे लेकर चर्चा जारी है।"

आईसीसी ने भी पुष्टि की कि किसी भी प्रसारणकर्ता के साथ अभी तक कोई करार नहीं हुआ है। हालांकि उसने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में करार हो जाएगा। आमतौर पर, स्टार स्पोर्ट्स ही आईसीसी का प्रसारण भागीदार है और वहीं वैश्विक प्रसारण नेटवर्क को संभालता है। हालांकि, चूंकि डब्ल्यूटीसी फाइनल में केवल ही एक मैच खेला जाना है, इसलिए इसने दुनिया भर में प्रसारण के वितरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।

डब्ल्यूटीसी फाइनल के प्रसारण अधिकार भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका में स्टार इंडिया के पास हैं। वहीं, इंग्लैंड में स्काई स्पोटर्स, दक्षिण अफ्रीका में सुपरस्पोर्ट और न्यूजीलैंड में स्काई न्यूजीलैंड है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल