1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ड्यूक्स गेंद को ज्यादा स्विंग कराने की कोशिश नहीं करेंगे कीवी गेंदबाज : जेमिसन

ड्यूक्स गेंद को ज्यादा स्विंग कराने की कोशिश नहीं करेंगे कीवी गेंदबाज : जेमिसन

 Reported By: Bhasha
 Published : May 20, 2021 12:24 pm IST,  Updated : May 20, 2021 12:24 pm IST

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने कहा है कि उनकी टीम के गेंदबाज इंग्लैंड के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान ड्यूक्स गेंद से स्विंग के लिए ज्यादा नहीं जाएंगे।

ड्यूक्स गेंद को...- India TV Hindi
ड्यूक्स गेंद को ज्यादा स्विंग कराने की कोशिश नहीं करेंगे कीवी गेंदबाज : जेमिसन Image Source : GETTY IMAGES

साउथैम्पटन| न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने कहा है कि वह और उनकी टीम के बाकी गेंदबाज इंग्लैंड के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान ड्यूक्स गेंद से स्विंग के लिए ज्यादा नहीं जाएंगे।

न्यूजीलैंड को अगले महीने भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है। फाइनल मैच से पहले कीवी टीम को दो से 14 जून तक इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। अपने घर में कुकाबूरा गेंद से खेलने वाली कीवी टीम को इन सभी मैचों में ड्यूक्स गेंद से खेलना है।

अपने पहले छह टेस्ट मैचों में 36 विकेट चटका चुके जेमिसन ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा, " आप शुरू से ही गेंद को स्विंग कराने का प्रयास नहीं करना चाहते।"

उन्होंने कहा कि अपने देश में तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का अनुभव उन्हें यहां फायदा पहुंचाएगा। जेमिसन ने कहा, " हमें कई बार न्यूजीलैंड में अनुकूल परिस्थितियां मिली हैं, हालांकि यह ड्यूक गेंद से नहीं रहा है और हमें इस बात का ध्यान है कि यदि आप बहुत अधिक स्विंग ढूंढ़ना शुरू करते हैं, तो आपको थोड़ी चोट लग सकती है। मुझे लगता है कि ऐसा कुछ है जिससे हमने उम्मीद लगा रखा है। लेकिन मुझे लगता है कि समय आने पर हम इसका हल निकालेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल