1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs SCO T20 World Cup: स्कॉटलैंड के सामने होगी कीवी टीम की कड़ी चुनौती, ये हो सकती है आपकी ड्रीम टीम

NZ vs SCO T20 World Cup: स्कॉटलैंड के सामने होगी कीवी टीम की कड़ी चुनौती, ये हो सकती है आपकी ड्रीम टीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 03, 2021 12:41 pm IST,  Updated : Nov 03, 2021 12:41 pm IST

टी-20 विश्व कप का सुपर 12 ग्रुप 2 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा।

NZ vs SCO T20 World Cup- India TV Hindi
NZ vs SCO T20 World Cup Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड के बीच आज टी-20 विश्व कप का सुपर 12 ग्रुप 2 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। इसका टॉस दोपहर 3 बजे होगा। ग्रुप 2 टेबल में न्यूजीलैंड फिलहाल तीसरे स्थान पर है। उन्होंने अब तक दो मैच खेले जिसमें एक में जीत हासिल कर दो अंक कमाए हैं। उन्होंने भारत को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

पहले गेंदबाजी कर न्यूजीलैंड ने भारत को 20 ओवर में 110/7 के स्कोर पर रोक दिया था। ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए थे और ईश सोढ़ी ने दो अहम विकेट झटके थे। इस टोटल का बचाव करना भारत के लिए बिलकुल आसान नहीं था। 14.3 ओवर में ही न्यूजीलैंड ने जीत का परचम फहरा दिया था। डैरेल मिचेल ने 35 गेंदों में 49 रन बनाए थे। कप्तान केन विलियमसन भी 33 रन बना कर नाबाद रहे थे।

वहीं, स्कॉटलैंड की बात करें तो उन्होंने भी दो मैच खेले हैं, उन्होंने दोनों मैच गंवाए हैं। टेबल पर को आखिरी स्थान पर हैं। आखिरी मैच उन्होंने नामीबिया के खिलाफ गंवाया था। पहले बल्लेबाजी कर स्कॉटलैंड सिर्फ 109/8 बना सका था। माइकल लीस्क ने 27 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली थी। अन्य बल्लेबाजों ने उनका बल्लेबाजी में साथ नहीं दिया। नामीबिया ने 19.1 ओवर में चार विकेट खो कर इस लक्ष्य को हासिल किया।

आज के मैच के लिए ये हो सकती है आपकी प्लेइंग 11- मैथ्यू क्रॉस, डेवोन कॉनवे, मार्टिन गप्टिल, रिची बेरिंगटन, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल (उपकप्तान), क्रिस ग्रीव्स, ट्रेंट बोल्ट (कप्तान), जोश डेवी, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।

T20 World Cup NZ vs SCO: स्कॉटलैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह आसान करने उतरेगा न्यूजीलैंड

संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड- मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

स्कॉटलैंड- जॉर्ज मुन्से, काइल कोएत्जर (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन, कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, जोश डेवी, सफ्यान शरीफ, ब्रैड व्हील

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल