1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल पर लगा जुर्माना

विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल पर लगा जुर्माना

 Reported By: IANS
 Published : Dec 06, 2020 07:21 pm IST,  Updated : Dec 06, 2020 07:21 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर न्यूजीलैंड के आलराउंडर डेरिल मिशेल पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। 

विंडीज के खिलाफ पहले...- India TV Hindi
विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल पर लगा जुर्माना Image Source : PTI

हेमिल्टन| वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर न्यूजीलैंड के आलराउंडर डेरिल मिशेल पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

जर्मेन ब्लैकवुड की 104 रनों की पारी भी वेस्टइंडीज को हार से नहीं बचा सकी। न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ही वेस्टइंडीज पर पारी और 134 रनों से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

AUS vs IND : हार्दिक पांड्या ने टी नटराजन को बताया मैन ऑफ द मैच का असली हकदार, तारीफ में कही ये बात

मामला विंडीज की पारी के 62वें ओवर की है जब कप्तान जेसन होल्डर विकेटों के बीच रन लेने के लिए दौड़ रहे थे तभी मिशेल ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। मिशेल को आईसीसी की आचार संहिता का अनुच्छेद 2.3 का दोषी पाया गया।

आईसीसी ने साथ ही मिशेल के अनुशासन रिकॉर्ड में भी एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया है। जब कोई खिलाड़ी 24 महीने के अंदर चार या उससे ज्यादा डीमेरिट अंक पा लेता है तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ता है।

AUS vs IND : एबी डी विलियर्स के अंदाज में विराट कोहली ने लगाया शानदार छक्का, ट्विटर पर फैन्स ने की वाह वाही

आलराउंडर मिशेल ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है और इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जरूरत नहीं है। वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में शुक्रवार से खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल