1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर रोहित शर्मा ने लगाया था पहला दोहरा शतक, की थी सचिन सहवाग की बराबरी

आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर रोहित शर्मा ने लगाया था पहला दोहरा शतक, की थी सचिन सहवाग की बराबरी

 Written By: Lokesh Khera @lokeshkhera29
 Published : Nov 02, 2018 07:24 pm IST,  Updated : Nov 02, 2018 07:24 pm IST

रोहित शर्मा ने आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलुरु में 209 रनों की आतिशी पारी खेली थी।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा ने आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलुरु में 209 रनों की आतिशी पारी खेली थी। Image Source : AP

वनडे क्रिकेट में आज भी बल्लेबाजों को दोहरा शतक लगाना बड़ी बात लगता है, कुछ खिलाड़ियों ने यह कारनामा करके दिखाया है, लेकिन भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने करियर एक-दो नहीं बल्कि तीन बार दोहरे शतक लगाए हैं और ऐसा करने वाले वो दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी है।

रोहित ने अपने वनडे करियर का सबसे पहला दोहरा शतक आज ही के दिन 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था। उस मैच में रोहित ने 12 चौकों और 16 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 209 रनों की पारी खेली थी।

यह मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। यह सीरीज का सात्वां मैच था और दो मैच बारिश की वजह से धुलने की वजह से दोनों टीमें दो-दो मैच जीतकर बराबरी पर चल रही थी। सीरीज जीतने के लिए दोनों टीमों को यह मैच जीतना जरूरी थी।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी जॉर्ज बेली कर रहे थे। बेली ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। बेली का यह फैसला उनपर भारी पड़ा और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमानों को 383 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

भारत की इस पारी में रोहित शर्मा ने शानदार दोहरा शतक लगाया और इसी शतक के साथ उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की। रोहित से पहले भारत की ओर से दोहरा शतक केवल सचिन और सहवाग के नाम ही थी।

रोहित ने अपनी इस आतिशी पारी में 158 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों और 16 छक्कों की मदद से 209 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वॉट्सन के एक पारी में 15 छक्के लगाने वाले रिकॉर्ड को भी तोड़ा। रोहित पारी के आखिरी ओवर में क्लिंट मैके का शिकार बने थे।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 383 रन बनाए थे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 326 रनों पर ही ढेर हो गई थी और भारत ने यह मैच 57 रनों से जीतकर सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल