1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड जाने से पहले 5 दिनों तक क्वारंटीन में रहेंगे पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी

इंग्लैंड जाने से पहले 5 दिनों तक क्वारंटीन में रहेंगे पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Jun 15, 2021 08:45 am IST,  Updated : Jun 15, 2021 08:45 am IST

पाकिस्तान के खिलाड़ी इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले पांच दिनों तक क्वारंटीन में रहेंगे। 

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
Pakistan Cricket Team Image Source : TWITTER/BABARAZAM258

लाहौर| पाकिस्तान के खिलाड़ी इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले पांच दिनों तक क्वारंटीन में रहेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बयान जारी कर बताया कि खिलाड़ी 20 जून को लाहौर में एकत्रित होंगे और 25 जून तक आईसोलेशन में रहेंगे।

पीसीबी ने बयान में कहा, "टीम के सदस्यों का पहला कोरोना टेस्ट 16 जून को उनके घरों में होगा। इसके बाद लाहौर में बायो बबल में पहुंचने पर 20 जून को टेस्ट होगा। टीम का 23 जून को फिर टेस्ट किया जाएगा इसके बाद टीम 25 जून को मैनचेस्टर के लिए रवाना होगी।"

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं जबकि उसे विंडीज के खिलाफ पांच टी20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल