1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs SL: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ, आबिद अली का रिकॉर्ड शतक

PAK vs SL: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ, आबिद अली का रिकॉर्ड शतक

 Edited By: IANS
 Published : Dec 15, 2019 07:49 pm IST,  Updated : Dec 15, 2019 07:49 pm IST

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच बारिश से प्रभावित पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया। खेल के आखिरी दिन पाक के लिए ओपनर बल्लेबाज आबिद अली ने रिकॉर्ड शतक जड़ा।

Pakistan vs Sri Lanka, Historic Rawalpindi Test, PAK vs SL, Abid Ali, De Silva, Rain-marred- India TV Hindi
Pakistan vs Sri Lanka Image Source : AP

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच यहां रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच पांचवां दिन ड्रॉ समाप्त हो गया। मैच में अधिकतर समय तक बारिश ही होती रही, जिससे कि आखिरकार मैच ड्रॉ पर जाकर समाप्त हुआ। मैच के चौथे दिन बारिश के कारण एक भी गेंदें नहीं फेंकी जा सकी थी जबकि तीसरे दिन केवल 5.2 ओवरों का ही खेल संभव हो सका था। वहीं, दूसरे दिन सिर्फ 18.2 ओवरों का खेल हो सका था।

पांचवें दिन धनंजय डी सिल्वा ने 87 और कुशल परेरा छह रन से आगे खेलना शुरू किया और डी सिल्वा ने अपना शतक पूरा किया। श्रीलंका ने छह विकेट पर 308 रन का स्कोर बनाया।

पाकिस्तान की टीम ने अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 252 रन का स्कोर बनाया। मेजबान टीम के लिए अपना पदार्पण टेस्ट खेल रहे आबिद अली और बाबर आजम ने शतक लगाए।

आबिद ने 201 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए। वह विश्व क्रिकेट के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे पदार्पण में शतक लगाया है। आबिद ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल मार्च में अपने पदार्पण वनडे में 112 रन की शतकीय पारी खेली थी।

बाबर ने 128 गेंदों पर 102 रन की नाबाद शतकीय पारी में 14 चौके जड़े। घर में बाबर का यह पहला शतक है। उनके अलावा कप्तान अजहर अली ने 36 रनों का योगदान दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल