1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान और जिम्मबाब्वे टीम का हुआ कोविड टेस्ट, जानें क्या रही खिलाड़ियों की रिपोर्ट

पाकिस्तान और जिम्मबाब्वे टीम का हुआ कोविड टेस्ट, जानें क्या रही खिलाड़ियों की रिपोर्ट

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 27, 2020 02:44 pm IST,  Updated : Oct 27, 2020 02:44 pm IST

पीसीबी के अनुसार सभी खिलाड़ी, अधिकारी और सहयोगी स्टाफ इस्लामाबाद के एक पंचतारा होटल में चले गये हें और अब वे जैव सुरक्षित वातावरण में एक दूसरे से मिल सकते हैं।   

Pakistan and Zimbabwe team Covid test, know what was the report of the players- India TV Hindi
Pakistan and Zimbabwe team Covid test, know what was the report of the players Image Source : GETTY

रावलपिंडी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को बताया कि जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और मैच अधिकारियों के कोविड-19 के लिये किये गये परीक्षण नेगेटिव आये हैं। 

इन दोनों टीमों के बीच इस सप्ताह से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की शृंखला से पहले ये परीक्षण कराये गये थे। 

ये भी पढ़ें - भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच में दर्शकों के आने की उम्मीद

द्विपक्षीय शृंखला के लिये पीसीबी के कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत सोमवार को परीक्षण किये गये थे। 

पीसीबी के अनुसार सभी खिलाड़ी, अधिकारी और सहयोगी स्टाफ इस्लामाबाद के एक पंचतारा होटल में चले गये हें और अब वे जैव सुरक्षित वातावरण में एक दूसरे से मिल सकते हैं। 

इस शृंखला में तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। शृंखला की शुरुआत शुक्रवार को वनडे से होगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल