1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान

 Reported By: IANS
 Published : Jan 24, 2021 05:31 pm IST,  Updated : Jan 24, 2021 05:33 pm IST

पाकिस्तान ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नेशनल स्टेडियम में मंगलवार से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

दक्षिण अफ्रीका के...- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान Image Source : GETTY

कराची| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी। पहला टेस्ट मंगलवार से यहां के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

गाबा में बायो बबल पर अश्विन का बड़ा बयान, बोले - 'सर्कस के जोकर जैसा था हाल'

अब्दुल्लाह शफीक, कामरान गुलाम और सलमान अली को टीम में शामिल नहीं किया गया है। ये सम्भावित टीम में शामिल थे। दूसरा टेस्ट मैच रावलपिंडी में 4-8 फरवरी के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसके सभी मैच लाहौर में खेले जाएंगे। अंतिम बार दोनों टीमें पाकिस्तान में 2007 में खेली थीं। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से जीता था।

पंत ने किया खुलासा, गाबा में सुंदर के साथ बनाये इस प्लान से भारत को मिली जीत

पाकिस्तान टीम : आबिद अली, इमरान बट, अजहर अली, बाबर आजम (कप्तान), फवाद आलम, सऊद शकील, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, नौमान अली, साजिद खान, यासिर शाह, हरिस रऊफ, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, ताबिश खान।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल