1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान ने किया टीम एलान, नसीम शाह को मिला मिला

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान ने किया टीम एलान, नसीम शाह को मिला मिला

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 21, 2020 08:44 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 08:44 pm IST

बाबर आजम टीम की अगुवाई करेंगे। पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को भी टीम में लिया गया है। मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज और फखर जमां ने टीम में वापसी की है। 

Pakistan, England, Eng vs PAK, T20, T20 series, Naseem shah- India TV Hindi
Naseem shah Image Source : GETTY IMAGES

युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को इंग्लैंड के खिलाफ 28 अगस्त से शुरू होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिये शुक्रवार को पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। इस 17 वर्षीय गेंदबाज ने अब तक छह टेस्ट मैच खेले हैं लेकिन उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से सीमित ओवरों के मैच अभी तक नहीं खेले हैं। 

नसीम के अलावा पाकिस्तान ने 19 वर्षीय बल्लेबाज हैदर अली को भी टीम में शामिल किया है जिन्होंने अंडर-19 क्रिकेट, प्रथम श्रेणी क्रिकेट और पाकिस्तान सुपर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया। 

बाबर आजम टीम की अगुवाई करेंगे। पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को भी टीम में लिया गया है। मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज और फखर जमां ने टीम में वापसी की है। 

पाकिस्तान की टी20 टीम : बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, खुशिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक और वहाब रियाज। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल