1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली से अच्छा कर सकते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी: रज्जाक

विराट कोहली से अच्छा कर सकते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी: रज्जाक

 Reported By: IANS
 Published : Jan 23, 2020 10:55 pm IST,  Updated : Jan 23, 2020 10:55 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने कहा है कि विराट कोहली शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन उनका साथ ही मानना है कि भारतीय कप्तान भाग्यशाली भी हूं क्योंकि उन्हें बीसीसीआई से पूरा समर्थन मिला रहा है।

विराट कोहली से अच्छा...- India TV Hindi
विराट कोहली से अच्छा कर सकते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी: रज्जाक Image Source : AP

लाहौर| पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने कहा है कि विराट कोहली शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन उनका साथ ही मानना है कि भारतीय कप्तान भाग्यशाली भी हूं क्योंकि उन्हें बीसीसीआई से पूरा समर्थन मिला रहा है। पाकिस्तानपेशन डॉट नेट ने रज्जाक के हवाले से लिखा, "वह (विराट कोहली) शानदार खिलाड़ी हैं और इसमें कोई शक नहीं है। हां, वह भाग्यशाली हैं कि बीसीसीआई उनका समर्थन कर रही है और उनमें भरोसा जता रही है और किसी खिलाड़ी को सफल होने के लिए यह जरूरी है।"

उन्होंने कहा, "बोर्ड से जो उन्हें सम्मान मिलता है शायद उसने उन्हें अच्छा करने के लिए प्रेरित किया है और इसके परिणाम आपके सामने हैं।" रज्जाक ने साथ ही कहा कि अगर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी बोर्ड से ऐसा ही समर्थन मिले जैसा कोहली को उनके बोर्ड से मिल रहा तो वह भारतीय कप्तान को पीछे छोड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि पाकिस्तान में भी हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो विराट कोहली से अच्छा कर सकते हैं, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि उन्हें हमारे सिस्टम ने नदरअंदाज कर रखा है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल