1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिस्बाह उल हक ने दिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का समय बढ़ाने का सुझाव

मिस्बाह उल हक ने दिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का समय बढ़ाने का सुझाव

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 31, 2020 04:22 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 04:27 pm IST

पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के समय को बढ़ाने का सुझाव दिया।

मिस्बाह उल हक ने दिया...- India TV Hindi
मिस्बाह उल हक ने दिया टेस्ट चैम्पियनशिप का समय बढ़ाने का सुझाव Image Source : AP IMAGE

कराची। पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के समय को बढ़ाने का सुझाव दिया क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण सारी क्रिकेट गतिविधियां बंद हो गयी हैं और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बाधित हो गया है।

उन्होंने मंगलवार को मीडिया से वीडियो कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सभी टीमों को चैम्पियनशिप में बराबरी का मौका दिया जाना चाहिए, भले ही मैच का कार्यक्रम फिर से बनाना पड़े।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी क्रिकेट शुरू हो, सभी टीमों को आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में खेलने के लिये बराबर मौका मिलना चाहिए। टूर्नामेंट 2021 के आगे तक बढ़ा देना चाहिए।’’ तय कार्यक्रम के अनुसार शुरूआती विश्व चैम्पियनशिप 2019 से 2021 तक चलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल