1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दिन-रात्रि टेस्ट खेलने का प्रस्ताव दिया

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दिन-रात्रि टेस्ट खेलने का प्रस्ताव दिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 09, 2020 08:42 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 08:42 pm IST

पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कहा बोर्ड दूसरे टेस्ट मैच को दिन-रात्रि में खेलना चाहता है जिसके लिए वह बांग्लादेश के जवाब का इंतजार कर रहा है।

Pakistan offers Bangladesh to play day and night test - India TV Hindi
Pakistan offers Bangladesh to play day and night test  Image Source : @BCCI/TWITTER

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश को अप्रैल में यहां के नेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को दिन-रात्रि प्रारूप में खेलने का प्रस्ताव दिया है। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कहा बोर्ड दूसरे टेस्ट मैच को दिन-रात्रि में खेलना चाहता है जिसके लिए वह बांग्लादेश के जवाब का इंतजार कर रहा है।

खान ने कहा,‘‘पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट की वापसी हो गयी है और कई देश दिन-रात्रि टेस्ट मैच खेल रहे हैं। हम भी अपने खिलाड़ियों को ऐसे मैच का अनुभव दिलाना और गुलाबी गेंद से मेजबानी करना चाहते हैं।’’ 

पकिस्तान ने पिछले साल दिसंबर में 10 साल के बाद टेस्ट मैच की मेजबानी की थी जब श्रीलंका ने इस देश का दौरा किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए मार्च-अप्रैल में अपनी टीम को पाकिस्तान दौरे पर भेजने को तैयार है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।