1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना टेस्ट में नेगेटिव आए हसन अली, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए हैं तैयार

कोरोना टेस्ट में नेगेटिव आए हसन अली, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए हैं तैयार

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 23, 2021 10:37 am IST,  Updated : Mar 23, 2021 10:37 am IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे दौरे से पूर्व सभी खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों का कोविड-19 के लिये परीक्षण करवाया था और केवल हसन का शुरुआती परिणाम पॉजीटिव आया था। 

Pakistan, Hasan Ali, Cricket, covid-19, coronavirus- India TV Hindi
Hasan Ali Image Source : TWITTER/ @HASSAM_SAJJAD

तेज गेंदबाज हसन अली के कोविड-19 के लिये किये गये दो परीक्षण नेगेटिव आये हैं तथा अब वह साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे दौरे से पहले पाकिस्तानी टीम से जुड़ जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे दौरे से पूर्व सभी खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों का कोविड-19 के लिये परीक्षण करवाया था और केवल हसन का शुरुआती परिणाम पॉजीटिव आया था। 

इस तेज गेंदबाज को इस महीने के शुरू में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को स्थगित करने से एक दिन पहले भी पॉजीटिव पाया गया था। पीएसएल को फ्रेंचाइजी टीमों में वायरस के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित कर दिया गया था। 

यह भी पढ़ें-  WI vs SL, 1st Test : रहकीम कोर्नवाल के अर्द्धशतक से वेस्टइंडीज ने श्रीलंका पर बनाई मजबूत पकड

हसन ने कहा कि उन्होंने एक पार्टी में हिस्सा लिया था जिसमें ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर फवाद अहमद सहित इस्लामाबाद यूनाईटेड के अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे। 

लीग के दौरान फवाद का परीक्षण पॉजीटिव पाया गया था और होटल में क्वारंटीन पर रहने के बाद ही उन्हें स्वदेश लौटने की अनुमति दी गयी। पाकिस्तानी टीम साउथ अफ्रीका में तीन वनडे और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय और जिम्बाब्वे में दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल