1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप-2020 की मेजबानी करेगा पाकिस्तान

एशिया कप-2020 की मेजबानी करेगा पाकिस्तान

 Reported By: IANS
 Published : Dec 13, 2018 11:15 pm IST,  Updated : Dec 13, 2018 11:15 pm IST

 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को एशिया कप-2020 की मेजबानी मिल गई है, जससे पाकिस्तान में एक दशक बाद फिर से क्रिकेट लौटने के कगार पर है। 

pak team- India TV Hindi
pak team Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को एशिया कप-2020 की मेजबानी मिल गई है, जससे पाकिस्तान में एक दशक बाद फिर से क्रिकेट लौटने के कगार पर है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि मैच के आयोजन स्थलों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह पाकिस्तान या संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हो सकता है। 

एशिया कप-2020 सितंबर में टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा और और यह आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप से पहले खेला जाएगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, अगर भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहतर नहीं होते हैं तो फिर एशिया कप एक बार फिर से यूएई में ही होगा। इसी साल सितंबर में एशिया कप आयोजन यूएई में हुआ था। 

गौरतलब है कि पिछली बार एशिया कप कराने का अधिकार भारत को मिला था लेकिन पाकिस्तान के यहां न आने चलते बीसीसीई ने टूर्नामेंट यूएई में करवाया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल