1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Pakistan vs New Zealand 2nd Test Day 1: पहले दिन पाकिस्तान ने बनाए 4 विकेट पर 207 रन

Pakistan vs New Zealand 2nd Test Day 1: पहले दिन पाकिस्तान ने बनाए 4 विकेट पर 207 रन

 Reported By: IANS
 Published : Nov 24, 2018 10:06 pm IST,  Updated : Nov 24, 2018 10:06 pm IST

मेजबान टीम की खराब शुरुआत रही और उसने 25 रन के अंदर अपने दोनों ओपनरों इमाल उल हक (9) और मोहम्मद हफीज (9) के विकेट गंवा दिए। 

Pakistan vs New Zealand 2nd Test Day 1: पहले दिन पाकिस्तान ने बनाए 4 विकेट पर 207 रन- India TV Hindi
Pakistan vs New Zealand 2nd Test Day 1: पहले दिन पाकिस्तान ने बनाए 4 विकेट पर 207 रन Image Source : @THEREALPCB/TWITTER

दुबई। अजहर अली (81) और हेरिस सोहेल (नाबाद 81) के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 207 रन का स्कोर बना लिया। पाकिस्तान ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम की खराब शुरुआत रही और उसने 25 रन के अंदर अपने दोनों ओपनरों इमाल उल हक (9) और मोहम्मद हफीज (9) के विकेट गंवा दिए। 

इसके बाद अली और सोहेल ने तीसरे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। अली टीम के 151 के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 187 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। 

पाकिस्तान ने अपना चौथा विकेट 174 के स्कोर पर असद शफीक (12) के रूप में खोया। इसके बाद बाबर आजम (नाबाद 14) और सोहेल ने और कोई विकेट नहीं गिरने दिया और दिन का खेल निकाल दिया। 

सोहेल ने अब तक 240 गेंदों का सामना किया है जिसमें उन्होंने 10 चौके लगाए हैं। आजम 27 गेंदों पर दो चौके लगा चुके हैं। दोनों बल्लेबाज अब तक 33 रन की अविजित साझेदारी कर चुके हैं। न्यूजीलैंड की ओर से कोलिन डी ग्रैंडहोम को दो पहले मैच में शानदार गेंदबाजी कर मैच जिताने वाले एजाज पटेल को एक विकेट मिला है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।