1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एमर्जिंग नेशन्स कप के छह मैचों की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, भारत के मैच होंगे श्रीलंका में

एमर्जिंग नेशन्स कप के छह मैचों की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, भारत के मैच होंगे श्रीलंका में

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2018 11:08 pm IST,  Updated : Nov 27, 2018 11:12 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम कराची या लाहौर भेजने से इनकार कर दिया है जिसमें एशियाई देशों के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : GETTY IMAGES

कराची: पाकिस्तान दिसंबर में एशियाई एमर्जिंग नेशन्स कप के छह मैचों की मेजबानी करेगा। भारत ने हालांकि सुरक्षा कारणों से अपने मैच पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम कराची या लाहौर भेजने से इनकार कर दिया है जिसमें एशियाई देशों के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

पीसीबी ने कहा कि भारत अपने सारे मैच श्रीलंका में खेलेगा और फाइनल भी कोलंबो में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के कराची चरण के लिए बांग्लादेश, यूएई और हांगकांग को पाकिस्तान के साथ रखा गया है जबकि श्रीलंका, भारत, अफगानिस्तान अन्य ग्रुप में कोलंबो में मैच खेलेंगे। 

पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि कराची में तीन मैच राष्ट्रीय स्टेडियम में होंगे जबकि इसमें बड़े पैमाने पर नवीनीकरण का काम चल रहा है। तीन अन्य मैच साउथेंड क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘मेहमान टीमों के लिए उचित सुरक्षा योजना तैयार की गई है और चार से 10 दिसंबर तक कराची में रहने के दौरान उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल