1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को पारी और 147 रन से हराकर टेस्ट सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को पारी और 147 रन से हराकर टेस्ट सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

 Reported By: IANS
 Published : May 10, 2021 02:43 pm IST,  Updated : May 10, 2021 02:43 pm IST

पाकिस्तान ने हरारे स्पोटर्स क्लब मैदान पर खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन जिम्बाब्वे को पारी और 147 रन से हरा दिया। 

पाकिस्तान ने...- India TV Hindi
पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को पारी और 147 रन से हराकर टेस्ट सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा Image Source : PAKISTAN CRICKET/TWITTER

हरारे| नोउमान अली (5/86) और शाहीन अफरीदी (5/52) की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने यहां हरारे स्पोटर्स क्लब मैदान पर खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन जिम्बाब्वे को पारी और 147 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2 - 0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली। मेहमान पाकिस्तान पहले टेस्ट में भी मेजबान जिम्बाब्वे को पारी और 116 रन से हराया था। मैच में नाबाद दोहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज आबिद अली को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला।

द हंड्रेड के पहले सीजन में बर्मिंघम फीनिक्स की ओर से खेलती नजर आएंगी शेफाली वर्मा

फोलोऑन का सामना कर रही जिम्बाब्वे की टीम दूसरी पारी में 231 रन पर आलआउट हो गई। रेगिस चकाब्वा ने 137 गेंदों पर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 80, कप्तान ब्रेंडन टेलर ने 49, केविन कासुजा ने 22 और मिल्टन शुम्बा ने 16 रन बनाए।

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 510 रन पर घोषित की थी और उसने जिम्बाब्वे की पहली पारी 132 पर ढेर कर 378 रन की बढ़त ली थी तथा उसे फोलोऑन खेलाया।

जिम्बाब्वे की ओर से पहली पारी में चकाब्वा ने 33 और डोनाल्ड त्रिरिपानो ने 23 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में हसन अली ने पांच विकेट और साजिद खान ने दो विकेट लिए जबकि अफरीदी और तबिश खान को एक-एक विकेट मिला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल