1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK v SA : पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता तीसरा T20I, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

PAK v SA : पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता तीसरा T20I, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 14, 2021 11:26 pm IST,  Updated : Feb 14, 2021 11:26 pm IST

पाकिस्तान ने रविवार को तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ गेंद रहते चार विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

PAK v SA : पाकिस्तान ने 4...- India TV Hindi
PAK v SA : पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता तीसरा T20I, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा Image Source : CRICKET SOUTH AFRICA (@OFFICIALCSA)

लाहौर। पाकिस्तान ने रविवार को तीसरे और अंतिम T20I मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ गेंद रहते चार विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पाकिस्तान ने शनिवार को दूसरे T20I में 6 विकेट से जीत हासिल की थी।

IND vs ENG : पंत ने हवा में उड़ते हुए पकड़ा शानदार कैच तो सिराज ने पहली गेंद पर किया ये ख़ास कारनामा, देखें Video

दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद डेविड मिलर की नाबाद 85 रन की पारी की बदौलत आठ विकेट पर 164 रन बनाये। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 18.4 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाकर जीत हासिल की। उसके लिये मोहम्मद रिजवान ने 42 और कप्तान बाबर आजम ने 44 रन बनाये।

IND vs ENG : पंत ने पकडे दो करिश्माई कैच तो उन्हें थप्पड़ मारते नजर आए रोहित, देखें Video

अंत में मोहम्मद नवाज ने 11 गेंद में दो चौके और एक छक्के से 18 रन और हसन अली ने सात गेंद में एक चौके और दो छक्के से नाबाद 20 रन बनाये। मोहम्मद नवाज को मैन आफ द मैच चुना गया जिन्होंने नाबाद 18 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी हासिल किये। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल