1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली-अनुष्का की शादी पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा 'बुरी नज़र वाले, तेरा मुंह काला'

कोहली-अनुष्का की शादी पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा 'बुरी नज़र वाले, तेरा मुंह काला'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 15, 2017 06:01 pm IST,  Updated : Dec 15, 2017 06:01 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर की बीच रंजिश जगज़ाहिर है

anushka, kohli- India TV Hindi
anushka, kohli Image Source : PTI

क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच 'दुश्मनी' देखते ही बनती है हालंकि मैदान के बाहर दोनों एक दूसरे के साथ गलबहियां करते भी नज़र आते हैं. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर की बीच रंजिश जगज़ाहिर है. कोहली की गिनती मौजूदा वक्त में सबसे ज़बरदस्त बल्लेबाज़ में होती है वही आमिर की भी गिनती दुनिया के सबसे घातक तेज़ गेंदबाज़ों में होती है. इसी साल जून में इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में विराट कोहली को आउट करने वाली आमिर की वह गेंद भारतीय फैंस के दिलों में आज भी टीस पैदा कर देती है. 

आपको बता दें कि मैदान के बाहर कोहली और आमिर एक दूसरे की बहुत इज़्ज्त करते हैं. हाल ही में कोहली ने आमिर को बैट भी गिफ़्ट किया था. दोनों एक दूसरे के प्रशंसक भी हैं. कोहली और अनुष्का की शादी पर आमिर ने सोशल मीडिया पर बघाई दी थी लेकिन उसके बाद आमिर ने एक इंटरव्यू में बधाई से बढ़कर भी एक बात कह दी है.

Amir, kohli, afridi
Amir, kohli, afridi

मोहम्मद आमिर ने ख़लीज टाइम्स से कहा है, ‘मैं विराट कोहली के लिए बहुत ख़ुश हूं, जैसे कामयाबी उन्होंने क्रिकेट में हासिल की वैसी है वह अपनी ज़िंदगी में भी हासिल करें. बहुत लोग की निगाहें इन दोनों पर है और ज़ाहिर है इनमें कुछ बुरी नज़रें भी होंगीं. मेरी अल्लाह से दुआ है कि वह उन्हें हर बुरी नजर से बचाए.’

अब आमिर के इस बयान से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि क्रिकेट के मैदान पर ''दुश्मनी'' भले ही कितनी हो लेकिन मैदान के बाहर दोनों की दोस्ती उससे कम नहीं है. 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल