1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुरक्षा इंतजामों को लेकर श्रीलंका क्रिकेट प्रमुख के बयान से नाराज हुआ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

सुरक्षा इंतजामों को लेकर श्रीलंका क्रिकेट प्रमुख के बयान से नाराज हुआ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 14, 2019 01:00 pm IST,  Updated : Oct 14, 2019 01:00 pm IST

पीसीबी ने श्रीलंका क्रिकेट के प्रमुख शम्मी सिल्वा के इस बयान पर निराशा जताई है कि हाल ही में हुए पाकिस्तान दौरे पर कड़े सुरक्षा इंतजामात के कारण उनकी टीम को काफी परेशानी हुई।

सुरक्षा इंतजामों को...- India TV Hindi
सुरक्षा इंतजामों को लेकर श्रीलंका क्रिकेट प्रमुख के बयान से नाराज हुआ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड Image Source : AP

कराची। पीसीबी ने श्रीलंका क्रिकेट के प्रमुख शम्मी सिल्वा के इस बयान पर निराशा जताई है कि हाल ही में हुए पाकिस्तान दौरे पर कड़े सुरक्षा इंतजामात के कारण उनकी टीम को काफी परेशानी हुई। श्रीलंकाई टीम ने कराची में तीन मैचों की वनडे श्रृंखला और लाहौर में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेली जिसमें उसे 3-0 से जीत मिली।

कोलंबो लौटने पर सिल्वा ने मीडिया से कहा कि श्रीलंकाई क्रिकेटर तीन से चार दिन होटल में बंद रहकर उकता गए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्र ने कहा कि उन्होंने सिल्वा के बयान सुनने के बाद श्रीलंका क्रिकेट से नाराजगी जता दी है।

सूत्र ने कहा, ‘‘पीसीबी इन बयानों से काफी निराश और आहत है। श्रीलंकाई टीम को आला दर्जे की सुरक्षा उसके बोर्ड के कहने पर ही मुहैया कराई गई थी। हम उनके दौरे को सुविधाजनक भी बनाना चाहते थे।"

सूत्र ने कहा कि पीसीबी ने श्रीलंकाई अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ियों को गोल्फ खेलने के लिये बाहर जाने और शापिंग के भी विकल्प दिये गए थे। इसके अलावा उन्होंने आधिकारिक कार्यक्रमों और डिनर में भी शिरकत की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल