1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शाकिब अल हसन को जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति हुआ गिरफ्तार

शाकिब अल हसन को जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति हुआ गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 17, 2020 09:15 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 09:15 pm IST

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘वह अब हमारी हिरासत में हैं और उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रियायें अपनायी जायेंगी।’’ 

Person threatening to kill Shakib Al Hasan arrested By Bangladesh Police- India TV Hindi
Person threatening to kill Shakib Al Hasan arrested By Bangladesh Police Image Source : YOUTUBE/SHAKIB AL HASAN

ढाका। बांग्लादेश पुलिस ने मंगलवार को क्रिकेटर शाकिब अल हसन को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। शाकिब अल को कोलकाता में काली पूजा के पंडाल का उद्घाटन करने के लिये जान से मारने की धमकी मिल रही थी जबकि इस क्रिकेटर ने माफी मांगते हुए कहा था कि वह सिर्फ थोड़े समय के लिये कार्यक्रम से जुड़े थे और उन्होंने पंडाल का उद्घाटन नहीं किया था। 

ये भी पढ़ें - आईपीएल खेलने के बाद स्वदेश लौटे न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने नेट्स में बहाया पसीना

पुलिस अपराध विरोधी रैपिड एक्शन बटालियन ने मिलकर 28 वर्षीय मोहसिन तालुकदार को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘वह अब हमारी हिरासत में हैं और उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रियायें अपनायी जायेंगी।’’ 

शाकिब की कार्यक्रम में ली गयी फोटो वायरल होने के बाद तालुकदार ने रविवार की रात फेसबुक पर लाइव होकर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि इस क्रिकेटर के पूजा के कार्यक्रम में जाने से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। 

ये भी पढ़ें - विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने गुलाबी और लाल गेंद से किया अभ्यास, देखें वीडियो

हालांकि अगली सुबह तालुकदार ने धमकी वापस ले ली और एक और लाइव वीडियो में माफी मांगी। उसकी पत्नी को पूछताछ के लिये हिरासत में लिये जाने के बाद उसे सूनामगंज जिले से गिरफ्तार किया गया। 

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये खेल चुके 33 साल के क्रिकेटर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में पूजा पंडाल का उद्घाटन करने से इनकार किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल