1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने लार्ड्स टेस्ट को बताया आयरलैंड क्रिकेट का चरम

कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने लार्ड्स टेस्ट को बताया आयरलैंड क्रिकेट का चरम

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 24, 2019 07:07 am IST,  Updated : Jul 24, 2019 07:07 am IST

आयरलैंड के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में बुधवार से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच को अपने देश की क्रिकेट के लिये चरम करार दिया।

कप्तान विलियम...- India TV Hindi
कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने लार्ड्स टेस्ट को बताया आयरलैंड क्रिकेट का चरम Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। आयरलैंड के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में बुधवार से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच को अपने देश की क्रिकेट के लिये चरम करार दिया।आयरलैंड ने अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से पहला मैच उसने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर और दूसरा अफगानिस्तान के खिलाफ भारत में खेला था।

आयरलैंड ने विश्व कप मैचों में पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को हराया है लेकिन पोर्टरफील्ड ने लार्ड्स में टेस्ट मैच को विशेष करार दिया।

उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ हमारे खाते में विश्व कप की कुछ जीत दर्ज हैं। इन जीत के अपने मायने हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में आना और फिर यहां ‘क्रिकेट के मक्का’ पर खेलने का मौका मिलना बेहद खास चीज है।’’ पोर्टरफील्ड ने कहा, ‘‘हमने दो साल पहले यहां एकदिवसीय मैच खेला था लेकिन यह (टेस्ट मैच खेलना) विशेष क्षण होगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल