1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद छलका टिम पेन का दर्द, इसे बताया जिम्मेदार

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद छलका टिम पेन का दर्द, इसे बताया जिम्मेदार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 29, 2020 10:54 am IST,  Updated : Dec 29, 2020 10:54 am IST

भारत के हाथों दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों ने खराब क्रिकेट खेली जिसके कारण परिणाम हमारे सामने है।

Tim Paine, Australia, India, cricket, sports - India TV Hindi
Tim Paine Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच मे भारत के हाथों मिली 8 विकेट की करारी शिकस्त के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा कि वह बेहद निराश हैं क्योंकि उनकी टीम खराब क्रिकेट खेली। भारत ने इस जीत के साथ चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबर कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में भारत को 8 विकेट से हराकर लीड ली थी।

मैच के बाद पेन ने कहा, "काफी निराशाजनक। हम खराब खेले। मैच के कुछ अहम क्षणों में हमारा प्रदर्शन निराशाजनक था। भारत को इस जीत श्रेय दिया जाना चाहिए। भारतीय टीम ने हमें बैट, बॉल और यहां तक की फील्ड में गलतियां करने पर मजबूर किया। और अगर आप एक क्वालिटी टीम के साथ खेलते हुए ऐसी गलतियां करनें तो इसकी कीमत आपको चुकानी ही होगी।"

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली जीत के बाद विराट कोहली ने इस तरह दी रहाणे को बधाई

कप्तान ने हालांकि युवा खिलाड़ी कैमरून ग्रीन की तारीफ की। पेन ने कहा, "ग्रीन ने अपने टेम्प्रामेंट से दिखाया कि वह और मैच खेलेंगे। वह हर मैच के साथ बेहतर होंगे और यह काफी रोचक है।"

आपको बता दें कि 26 दिसंबर से शुरू हुए इस टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी में महज 195 रनों का स्कोर खड़ा सकी।

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : कप्तान रहाणे ने इस खिलाड़ी को बताया बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मिली जीत का हीरो

ऑस्ट्रेलिया के इस स्कोर के जवाब में भारतीय टीम ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के शतक और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के अर्द्धशतक से 326 रन बनाकर मेजबान टीम पर 131 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

इसके बाद दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया कुछ खास कमाल नहीं कर सका और उसकी पूरी टीम 200 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारत को मैच की चौथी पारी में जीत के लिए महज 70 रनों का लक्ष्य मिला जिसके टीम ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल