1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पृथ्वी शॉ बन सकते हैं चेतेश्वर पुजारा का रिप्लेसमेंट, ऑस्ट्रेलियाई पूर्व स्पिनर ने दिया बड़ा बयान

पृथ्वी शॉ बन सकते हैं चेतेश्वर पुजारा का रिप्लेसमेंट, ऑस्ट्रेलियाई पूर्व स्पिनर ने दिया बड़ा बयान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 03, 2021 08:50 am IST,  Updated : Jul 03, 2021 08:50 am IST

हॉग ने अपने ट्विटर पर लिखा "अगर कोई पुजारा की जगह लेने के लिए उपयुक्त हैं तो वह पृथ्वी शॉ होंगे। मुझे लगता है कि वह वहां ओपनिंग से ज्यादा अनुकूल होंगे।"

Prithvi Shaw can be the replacement of Cheteshwar Pujara, former Australian spinner made a big state- India TV Hindi
Prithvi Shaw can be the replacement of Cheteshwar Pujara, former Australian spinner made a big statement Image Source : GETTY IMAGES

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप गंवाने के बाद टीम इंडिया को अब मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड दौरे पर भारत का पहला मुकाबला अगस्त को होगा और इससे पहले टीम प्रैक्टिस मैच खेलेगी या नहीं इस पर चर्चा जारी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एक बार फिर भारत की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने फैन्स को निराश किया। वह उम्मीद के मुकाबले क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पाए और पिछले कुछ मैचों से वह बड़ा स्कोर भी खड़ा करने में नाकाम रहे हैं।

ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि अगर इंग्लैंड दौरे पर पुजारा फेल होते हैं तो क्या टीम इंडिया के पास उनका कोई विकल्प है?

जब यही सवाल एक फैन ने ट्विटर पर ऑस्ट्रेलियाई पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग से पूछा तो उन्होंने इसका ऐसा जवाब दिया जो फैन्स को पचा पाना काफी मुश्किल है। हॉग का कहना है कि पृथ्वी शॉ पुजारा का रिप्लेसमेंट बन सकते हैं।

हॉग ने अपने ट्विटर पर लिखा "अगर कोई पुजारा की जगह लेने के लिए उपयुक्त हैं तो वह पृथ्वी शॉ होंगे। मुझे लगता है कि वह वहां ओपनिंग से ज्यादा अनुकूल होंगे। पृथ्वी शॉ में काफी टैलेंट है और उनका लंबा भविष्य है। वह टूर ग्रुप में नहीं हैं लेकिन वाइल्ड कार्ड चॉइव्स हो सकते हैं।"

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फेल होने के बाद से ही शॉ को टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इस युवा खिलाड़ी ने इसके बाद अपनी कमजोरी पर लगातार काम किया और वह अब घरेलू क्रिकेट में परफॉर्म कर वापस टीम इंडिया के दरवाजे खटका रहा है।

शॉ इस समय भारत की अन्य टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर है। इस दौरे पर भारत को तीन मैच की वनडे सीरीज के साथ इतने ही मैच की टी20 सीरीज भी खेलनी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल