1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो क्या IPL 2020 से पहले प्यार में पड़ गए हैं पृथ्वी शॉ ? इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट

तो क्या IPL 2020 से पहले प्यार में पड़ गए हैं पृथ्वी शॉ ? इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 10, 2020 12:13 pm IST,  Updated : Sep 10, 2020 12:19 pm IST

पृथ्वी और प्राची अच्छे दोस्त बताए जा रहे हैं। दरअसल, पृथ्वी के हर इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्राची का कमेंट रहता है। भारतीय ओपनर उनको रिप्लाई भी करता है।

Prithvi Shaw and Prachi Singh- India TV Hindi
Prithvi Shaw and Prachi Singh Image Source : INSTA- @PRITHVISHAW @PRACHISINGH2202

भारतीय क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर की बल्ल्लेबाजी का कॉकटेल ( मिश्रण ) माने जाने वाले युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इन दिनों प्यार की पिच पर शायद एक एक्ट्रेस के आगे बोल्ड होते नजर आ रहे हैं। महज 18 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में शतक जमाने के बाद पृथ्वी के लिए पिछला साल अच्छा नहीं रहा। जहां उन्हें साल 2019 के ऑस्ट्रेलिया दौरे से चोटिल होकर बाहर होना पड़ा वहीं एंटी डोपिंग पदार्थ लेने के चक्कर में उन पर बीसीसीआई ने कुछ समय के लिए बैन भी लगा दिया था। 

हलांकि मैदान से इतर पृथ्वी के डेटिंग की ख़बरें भी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामने आने लगी है। ऐसा माना जा रहा है कि वो इन दिनों टेलीविजन एक्ट्रेस प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं, जबकि अधिकारिक तौरपर इस रिलेशनशिप के बारे में दोनों ने खुलासा नही किया ही। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पृथ्वी और प्राची अच्छे दोस्त बताए जा रहे हैं। दरअसल, पृथ्वी के हर इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्राची का कमेंट रहता है। भारतीय ओपनर उनको रिप्लाई भी करता है। 

Prithvi Shaw Instagram
Image Source : INSTA- @PRITHVISHAW Prithvi Shaw Instagram

ये भी पढ़े : स्टीव स्मिथ ने भी किया स्वीकार, वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं विराट कोहली

जाहिर है कि प्राची सिंह एक्ट्रेस और डांसर हैं। वह कलर्स टीवी के मशहूर सीरियल उड़ान में काम कर चुकी हैं। वैसे प्राची एक मॉडल भी हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ प्राची शानदार बेली डांस के लिए भी जानी जाती हैं। 

ये भी पढ़े : IPL 2020 : ब्रेट ली ने कर दी भविष्यवाणी, इस टीम को बताया IPL के 2020 सीजन का विजेता

वहीं इन दिनों पृथ्वी की बात करें तो वो यूएई में आईपीएल 2020 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी की शुरुआत करने वाले पृथ्वी वनडे और टेस्ट में भारत के लिए ओपनिंग कर चुके हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज़ में शॉ भारतीय टीम का हिस्सा थे। भारत के लिए शॉ के नाम चार टेस्ट में 335 रन और तीन वनडे में 84 रन हैं। इतना ही नहीं आईपीएल में भी इस बल्लेबाज पर सभी फैंस की निगाहें होंगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल