1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप: पृथ्वी शॉ का बड़ा बयान, बोले वर्ल्ड कप जीतने के लिए इस चीज की पड़ेगी जरूरत

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप: पृथ्वी शॉ का बड़ा बयान, बोले वर्ल्ड कप जीतने के लिए इस चीज की पड़ेगी जरूरत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 22, 2018 12:21 pm IST,  Updated : Jan 22, 2018 12:21 pm IST

भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप के ग्रुप स्टेज के तीनों मैचों में शानदार जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरूआत ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया पर 100 रन की जीत से की।

 पृथ्वी शॉ- India TV Hindi
पृथ्वी शॉ

क्वींसलैंड: भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप के ग्रुप स्टेज के तीनों मैचों में शानदार जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरूआत ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया पर 100 रन की जीत से की। इसके बाद टीम इंडिया ने पापुआ न्यू गिनी और जिम्बाब्वे को 10-10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

टूर्नामेंट में आगे भारत की रणनीति को लेकर कप्तान पृथ्वी शॉ ने कहा कि उन्हें कप जीतने का सपना पूरा करने के लिये सभी खिलाड़ियों का पूरा समर्थन चाहिये।  शॉ ने कहा, ‘‘ मैच में खेलने वाले हमारे 11 खिलाड़ी अभी तय नहीं है। यह टीम गेम है और हमें पूरी टूर्नामेंट में सभी 15 खिलाड़ियों का साथ चाहिए।’’ शॉ और मंजोत कालरा ने पहले दो मैचों में पारी की शुरूआत की लेकिन ग्रुप चरण के आखिरी मैच में हार्विक देसाई और शुभमान गिल ने यह काम किया। शॉ बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल रॉय से काफी प्रभावित है जो 10 विकेट लेकर गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे स्पिनरों को पता है कि विकेट कैसे लेना है, पावरप्ले में भी। हमें जब भी जरूरत होती है अनुकूल ने विकेट लिये हैं, उसे पता है स्थिति को नियंत्रित कैसे करना है, वह समझता है कि मैं उससे क्या चाहता हूं।’’ 

रॉय के अलावा अभिषेक शर्मा और शिवा सिंह टीम में दो और ऐसे गेंदबाज है जो बाएं हाथ से स्पिन करते हैं। सीरीज में भारत के अलावा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने भी टूर्नामेंट में अपने सारे मैच जीतकर सुपरलीग में पहुंची है। सुपरलीग क्वार्टरफाइनल में 26 जनवरी को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। इससे पहले 23 जनवरी को इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से, 24 जनवरी को पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से और 25 जनवरी को अफगानिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल