1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई के खिलाफ मुआवजा मामला दर्ज करने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया था: नजम सेठी

बीसीसीआई के खिलाफ मुआवजा मामला दर्ज करने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया था: नजम सेठी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 20, 2018 11:18 pm IST,  Updated : Dec 20, 2018 11:19 pm IST

आईसीसी विवाद निवारण समिति ने बुधवार को पाकिस्तान को बीसीसीआई को लगभग 12 लाख डालर का भुगतान करने का आदेश दिया।

बीसीसीआई के खिलाफ मुआवजा मामला दर्ज करने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया था: नजम सेठी - India TV Hindi
बीसीसीआई के खिलाफ मुआवजा मामला दर्ज करने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया था: नजम सेठी    Image Source : GETTY IMAGES

कराची। बीसीसीआई के खिलाफ मुआवजा मामला दायर करने के लिये आलोचना झेल रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय संस्था के गवर्नर्स बोर्ड ने सर्वसम्मति से यह फैसला किया था। आईसीसी विवाद निवारण समिति ने बुधवार को पाकिस्तान को बीसीसीआई को लगभग 12 लाख डालर का भुगतान करने का आदेश दिया। 

आईसीसी ने इससे पहले पीसीबी के मुआवजे दावे को नामंजूर कर दिया था। पीसीबी ने अपने दावे में भारत पर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला के समझौते का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया था। 

सेठी ने ट्वीट किया, ‘‘बीसीसीआई के खिलाफ आईसीसी विवाद निवारण समिति के पास जाने का फैसला पीसीबी गवर्नर्स बोर्ड ने चेयरमैन शहरयार खान के नेतृत्व में सर्वसम्मति से किया था।’’ उन्होंने कहा कि हमेशा हारने वाला पक्ष जीतने वाले पक्ष को पूरे खर्चे का भुगतान करता है। 

सेठी ने कहा, ‘‘आईसीसी ने बीसीसीआई के खर्चे का केवल 60 प्रतिशत भुगतान ही पीसीबी को करने के लिये कहा है क्योंकि वह मानता है कि पीसीबी ने वैध मसला उठाया था।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल