1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका को लगा एक और झटका, डी विलियर्स, डू प्लेसी के बाद ये स्टार हुआ पूरी सीरीज से बाहर

दक्षिण अफ्रीका को लगा एक और झटका, डी विलियर्स, डू प्लेसी के बाद ये स्टार हुआ पूरी सीरीज से बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 05, 2018 03:42 pm IST,  Updated : Feb 05, 2018 03:42 pm IST

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा मैच 7 फरवरी को खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीकी टीम- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीकी टीम

दक्षिण अफ्रीका टीम के दिन मैदान के अंदर और मैदान के बाहर दोनों ही जगह खराब चल रहे हैं। मेजबान टीम 6 मैचों की वनडे सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही है। इसके अलावा टीम के चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट भी बढ़ती जा रही है। अभी डेल स्टेन, एबी डी विलियर्स, फैफ डू प्लेसी की चोट से ही दक्षिण अफ्रीका उबर भी नहीं पाया था कि अब विकेटकीपर और टीम के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

स्टेन, डू प्लेसी पूरी सीरीज से बाहर हैं। तो वहीं, डी विलियर्स पहले 3 वनडे और अब डी कॉक बाकी बचे वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं। हीलांकि टेस्ट की ही तरह वनडे में भी डी कॉक का प्रदर्शन शुरुआती 2 मैचों में खराब रहा है लेकिन वो एक बेहतरीन और शानदार खिलाड़ी हैं और इसमें कोई दोराय नहीं है कि वो किसी भी समय अपनी फॉर्म हासिल कर सकते हैं। 

अब दक्षिण अफ्रीका के लिए बाकी बचे हुए मैचों में सीरीज में वापसी करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि एक तरफ तो टीम पर 0-2 से पिछड़ने का दबाव है। तो वहीं, दूसरी तरफ उनके स्टार खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच 7 फरवरी को खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल