1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आर. अश्विन ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए 'जनता कर्फ्यू' को सराहा

आर. अश्विन ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए 'जनता कर्फ्यू' को सराहा

 Reported By: IANS
 Published : Mar 22, 2020 05:36 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 05:36 pm IST

अश्विन ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए अपने पहले ट्वीट में लिखा, "'जनता कर्फ्यू' की अविश्वसनीय शुरूआत। जैसा कि स्कूल में कहा जाता था 'पिन ड्रॉप साइलेंस'।

R Ashwin- India TV Hindi
R Ashwin Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई| भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने देश में कोरोनावायरस के खतरों को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को जारी 'जनता कर्फ्यू' की सराहना की है। अश्विन ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए अपने पहले ट्वीट में लिखा, "'जनता कर्फ्यू' की अविश्वसनीय शुरूआत। जैसा कि स्कूल में कहा जाता था 'पिन ड्रॉप साइलेंस'। उम्मीद करता हूं कि यह इस दिन के बाद भी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में भी सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा।"

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, "लोग दूसरों के कार्यो में कमियां देखते हैं या हमारे सिस्टम में क्या खामियां हैं, इस बारे में बात करते हैं। थोड़ा ब्रेक लें और जब आप 'सोशल मीडिया डिस्टेंसिंग' का कड़ाई से अभ्यास करें तो अपने अंदर झांकें। समाज की भलाई के लिए यह आपका सबसे बड़ा योगदान होगा। जय हिंद।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोनावायरस संकट पर देश के नाम संबोधन में 'जनता कर्फ्यू' की अपील थी। उन्होंने कहा था कि आवश्यक सेवाओं वाले लोगों को छोड़कर किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल