1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन ने बताया, ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों के साथ लिफ्ट में जाने को मना करने से हुई निराशा

अश्विन ने बताया, ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों के साथ लिफ्ट में जाने को मना करने से हुई निराशा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 25, 2021 02:50 pm IST,  Updated : Jan 25, 2021 02:50 pm IST

अश्विन ने खुलासा किया है कि हाल में ऑस्ट्रेलिया में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सिडनी में उन्हें मेजबान टीम के खिलाड़ियों के साथ लिफ्ट में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। 

R. Ashwin- India TV Hindi
R. Ashwin Image Source : GETTY

नई दिल्ली| अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया है कि हाल में ऑस्ट्रेलिया में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सिडनी में उन्हें मेजबान टीम के खिलाड़ियों के साथ लिफ्ट में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। 

अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर के साथ यूटयूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा, " सिडनी पहुंचने के बाद उन्होंने हमें कड़े प्रतिबंधों के साथ बंद कर दिया। सिडनी में एक अनोखी घटना हुई। ईमानदारी से कहूं तो यह अजीब था। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों एक ही बायोबबल में थे। लेकिन जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लिफ्ट में थे, तो उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को लिफ्ट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।"

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया में अपनी जगह को लेकर बोले साहा, 'पंत के होने से नहीं पड़ता कोई फर्क'

उन्होंने कहा, " वाकई, उस समय हमें यह बहुत बुरा लगा। हम एक ही बायो बबल में हैं। लेकिन आप लिफ्ट में बैठ जाते हैं और आप एक ही बबल में रहने वाले किसी अन्य व्यक्ति के साथ लिफ्ट साझा नहीं कर सकते। हमारे लिए इसे पचाना बहुत मुश्किल था।"

 

यह भी पढ़ें- थिरिमाने ने टेस्ट क्रिकेट में किया ऐसा कारनामा जो पहले कभी श्रीलंका का कोई खिलाड़ी नहीं कर सका

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट लिए थे। उन्होंने गेंद के साथ-साथ सिडनी टेस्ट में हनुमा विहारी के साथ मिलकर भारत को हार से बचाया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल