1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी, कोहली के नक्शे क़दम पर चलना चाहते हैं रहाणे

धोनी, कोहली के नक्शे क़दम पर चलना चाहते हैं रहाणे

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 01, 2015 04:33 pm IST,  Updated : Jul 01, 2015 04:35 pm IST

नयी दिल्ली: जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनाए गए अजिंक्य रहाणे ने कहा कि जब वह सीमित ओवरों की आगामी श्रृंखला में कप्तान की भूमिका निभाएंगे तो महेंद्र सिंह धोनी का

धोनी, कोहली हैं रहाणे...- India TV Hindi
धोनी, कोहली हैं रहाणे के गुरु

नयी दिल्ली: जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनाए गए अजिंक्य रहाणे ने कहा कि जब वह सीमित ओवरों की आगामी श्रृंखला में कप्तान की भूमिका निभाएंगे तो महेंद्र सिंह धोनी का धैर्य और विराट कोहली की नियंत्रित आक्रामकता को अपने अंदर लाना चाहेंगे।

रहाणे ने टीम इंडिया के लिए कई कप्तानों की अगुआई में खेला है जिसमें राहुल द्रविड़, धोनी और कोहली शामिल हैं।

रहाणे से जब यह पूछा कि वे इनसे क्या लेना चाहते हैं तो उन्होंने कहा, सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में खेलकर मैंने यह जाना कि वह मैदान पर इतने धैर्य के साथ कैसे रहते हंै। उनके पास स्थिति से निपटने के लिए काफी सटीक और धैर्यपूर्ण तरीका है। मैं उनका यह गुण लेना चाहूंगा। मैं विराट कोहली से नियंत्रित आक्रामकता लेना चाहूंगा। आप इस गुण को उसकी बल्लेबाजी और कप्तानी में देख सकते हो।

दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, और अंत में राहुल भाई ऐसे व्यक्ति हैं जो मैदान पर चीजों को काफी सादगी के साथ रखना चाहते हैं। राजस्थान रायल्स में उनके मार्गदर्शन में खेलकर मैंने यह सीखा है।

अतीत में मुंबई की अंडर 19 टीम की कप्तानी कर चुके इस 27 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि जहां तक कप्तानी का सवाल है तो उनकी अपनी योजनाएं हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल