1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राहुल द्रविड़ पहुंचे एनसीए, बीसीसीआई ने पुष्टि की

राहुल द्रविड़ पहुंचे एनसीए, बीसीसीआई ने पुष्टि की

 Reported By: IANS
 Published : Jul 08, 2019 11:12 pm IST,  Updated : Jul 08, 2019 11:12 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में इंडिया-ए तथा अंडर-19 इंडिया टीम के कोच राहुल द्रविड़ को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का हेड ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया है। 

राहुल द्रविड़- India TV Hindi
राहुल द्रविड़ Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में इंडिया-ए तथा अंडर-19 इंडिया टीम के कोच राहुल द्रविड़ को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का हेड ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, "बीसीसीआई ने द्रविड़ को बेंगलुरू स्थिति एनसीए का हेड ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया है। द्रविड़ एनसीए में क्रिकेट संबंधित सभी गतिविधियां देखेंगे और खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा सपोर्ट स्टाफ को कोचिंग, मेंटरिंग, ट्रेनिंग देने का काम करेंगे।"

बयान के मुताबिक, "द्रविड़ भारत की पुरुष और महिला टीमों के प्रशिक्षकों के साथ भी काम करेंगे और साथ ही इंडिया-ए तथा अंडर-19, अंडर-23 टीमों के प्रशिक्षकों के साथ भी काम करेंगे।"

द्रविड़ के एनसीए में आने के अनुमान काफी समय से लग रहे थे जिस पर अब बीसीसीआई ने मुहर लगा दी है।

संन्यास लेने के बाद से ही द्रविड़ देश के युवा क्रिकेटरों को तराशने में लगे हैं। वह 2016 से अंडर-19 टीम के कोच हैं और उनके मार्गदर्शन में भारत ने दो बार लगातार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। 2018 में वह टीम को खिताब दिलाने में भी सफल रहे थे। 

उनके मार्गदर्शन में मयंक अग्रवाल, कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ी निकल कर आए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल