1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-श्रीलंका सीरीज में मैच रेफरी होंगे रंजन मदुगले; धर्मसेना 5 अंपायरों में शामिल

भारत-श्रीलंका सीरीज में मैच रेफरी होंगे रंजन मदुगले; धर्मसेना 5 अंपायरों में शामिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2021 04:10 pm IST,  Updated : Jul 13, 2021 04:10 pm IST

विश्व क्रिकेट के सबसे अनुभवी मैच रेफरी रंजन मदुगले भारत और श्रीलंका के बीच 18 जुलाई से यहां शुरू हो रही सीमित ओवरों की श्रृंखला में भी यह भूमिका निभाएंगे। 

भारत-श्रीलंका सीरीज...- India TV Hindi
भारत-श्रीलंका सीरीज में मैच रेफरी होंगे रंजन मदुगले; धर्मसेना 5 अंपायरों में शामिल Image Source : GETTY

कोलंबो। विश्व क्रिकेट के सबसे अनुभवी मैच रेफरी रंजन मदुगले भारत और श्रीलंका के बीच 18 जुलाई से यहां शुरू हो रही छह मैचों (तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय) की सीमित ओवरों की श्रृंखला में भी यह भूमिका निभाएंगे। श्रीलंका के पूर्व कप्तान मदुगले आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के मुख्य मैच रेफरी हैं। श्रृंखला में मैदानी अंपायरों की अगुवाई आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर कुमार धर्मसेना करेंगे।

कोविड-19 के दौर में जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर से शुरू हुआ है, आईसीसी ने घरेलू बोर्डों को अपने स्वयं के मैच रेफरी और अंपायर रखने की अनुमति दी है ताकि यात्रा और साजो सामान संबंधी अन्य चीजों में कटौती की जा सके। धर्मसेना को आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल के अंपायर लिंडन हैनिबल, प्रगीथ रामबुकवेला, रवदींद्र विमलासिरी और रुचिरा पल्लियागुरुगे की मदद मिलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल