1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ranji Trophy, Group C : ओडिशा ने उत्तराखंड को 10 विकेट से हराकर लगाई जीत की हैट्रिक

Ranji Trophy, Group C : ओडिशा ने उत्तराखंड को 10 विकेट से हराकर लगाई जीत की हैट्रिक

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 28, 2019 11:29 pm IST,  Updated : Dec 28, 2019 11:29 pm IST

ओडिशा ने उत्तराखंड को रणजी ट्राफी ग्रुप सी के मैच में 10 विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। यह ओडिशा की लगातार तीसरी जीत थी जिसमें उसने बोनस अंक हासिल किया। 

Uttarakhand,Saurabh Tiwary,Ranji trophy,Odisha cricket team,Basant Mohanty- India TV Hindi
Ranji Trophy  Image Source : INDIA TV

बसंत मोहंती और सूर्यकांत प्रधान की शानदार तेज गेंदबाजी के दम पर ओडिशा ने उत्तराखंड को रणजी ट्राफी ग्रुप सी के मैच में 10 विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। यह ओडिशा की लगातार तीसरी जीत थी जिसमें उसने बोनस अंक हासिल किया। अब वह ग्रुप सी में 21 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि झारखंड उससे पांच अंक पीछे दूसरे स्थान पर मौजूद है। 

मैन ऑफ द मैच शांतनु मिश्रा के 110 रन की मदद से ओडिशा ने पहली पारी में 117 रन की बढत हासिल की। अपने कल के स्कोर चार विकेट पर 54 रन से आगे खेलते हुए उत्तराखंड की टीम 195 रन पर आउट हो गई। ओडिशा ने 63 रन का लक्ष्य बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। 

ओडिशा के लिये प्रधान ने पांच विकेट लिये। मोहंती ने पहली पारी में छह और दूसरी में तीन विकेट चटकाये। 

ग्रुप सी के अन्य मैच में हरियाणा ने झारखंड के खिलाफ ड्रॉ रहे मैच में तीन अंक हासिल किये। वहीं जम्मू कश्मीर और असम के बीच जम्मू में ड्रॉ रहे मैच में दोनों टीमों ने अंक बांटे। 

ग्रुप के अन्य मैच में महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ के खिलाफ ड्रॉ रहे मैच में महाराष्ट्र ने पहली पारी की बढत के आधार पर तीन अंक हासिल किये

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल