1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी: खराब मौसम से UP को लगा झटका, तमिलनाडु को ड्रा मैच से मिले 3 अंक

रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी: खराब मौसम से UP को लगा झटका, तमिलनाडु को ड्रा मैच से मिले 3 अंक

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 06, 2020 10:14 pm IST,  Updated : Jan 06, 2020 10:14 pm IST

उत्तर प्रदेश की खराब मौसम के कारण तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप बी के मैच में जीत दर्ज करने की उम्मीदें समाप्त हो गयी और उसे आखिर में केवल एक अंक से संतोष करना पड़ा।

रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी:...- India TV Hindi
रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी: खराब मौसम से UP को लगा झटका, तमिलनाडु को ड्रा मैच से मिले 3 अंक Image Source : INDIA TV

कानपुर। उत्तर प्रदेश की खराब मौसम के कारण तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप बी के मैच में जीत दर्ज करने की उम्मीदें समाप्त हो गयी और उसे आखिर में केवल एक अंक से संतोष करना पड़ा। सौरभ कुमार (39 रन देकर पांच विकेट) की दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी से उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को 154 रन पर आउट कर दिया।

उत्तर प्रदेश को इस तरह से 160 रन का लक्ष्य मिला। उसने तेज शुरुआत की और सात ओवर में 41 रन बना दिये लेकिन टी नटराजन ने रिंकू सिंह (27) और मोहम्मद सैफ को लगातार गेंदों पर आउट कर दिया। जब उत्तर प्रदेश का स्कोर दो विकेट पर 42 रन था तब खराब मौसम के कारण खेल रोकना पड़ा और आखिर में मैच ड्रा घोषित कर दिया गया। तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश के 175 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 180 रन बनाये थे जिससे उसे तीन अंक मिले।

उत्तर प्रदेश के सौरभ ने मैच में 83 रन देकर दस विकेट लिये और उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। उधर धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच मैच में बारिश के कारण चौथे दिन केवल 28 ओवर का खेल हो पाया। यह मैच आखिर में ड्रा छूटा जिसमें मध्य प्रदेश ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किये।

मध्य प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश के 175 रन के जवाब में अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 427 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। हिमाचल प्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 285 रन बनाये। उसकी इस पारी का आकर्षण कप्तान अंकित कलसी (115) का शतक रहा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल