1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी: जय बिस्टा का शतक, मुंबई के पांच विकेट पर 334 रन

रणजी ट्रॉफी: जय बिस्टा का शतक, मुंबई के पांच विकेट पर 334 रन

 Reported By: IANS
 Published : Dec 22, 2018 07:41 pm IST,  Updated : Dec 22, 2018 07:41 pm IST

स्टंप तक कप्तान सिद्धेश लाड 84 रन जोड़कर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि दूसरे छोर पर शिवम दुबे 34 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। 

 रणजी ट्रॉफी: जय...- India TV Hindi
 रणजी ट्रॉफी: जय बिस्टा का शतक, मुंबई के पांच विकेट पर 334 रन

मुंबई: सलामी बल्लेबाज जय बिस्टा (127 रन) के शतक के अलावा दो बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारियों ने मुंबई को सौराष्ट्र के खिलाफ शनिवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले के पहले दिन पांच विकेट पर 334 रन बनाने में मदद की। स्टंप तक कप्तान सिद्धेश लाड 84 रन जोड़कर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि दूसरे छोर पर शिवम दुबे 34 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। 

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद जय बिस्टा और विक्रांत औती की सलामी जोड़ी ने 174 रन की साझेदारी कर मुंबई को अच्छी शुरूआत करायी। जय बिस्टा ने 150 गेंद में 21 चौके से 127 रन तथा विक्रांत ने 153 गेंद में छह चौके से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि इसके बाद टीम ने जल्दी जल्दी तीन विकेट गंवा दिये। पर सिद्धेश क्रीज पर डटे रहे, उन्होंने अभी तक 84 रन के लिये 115 गेंद खेली हैं जिसमें 12 चौके और एक छक्का जड़ा है। 

सौराष्ट्र के लिये धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने 89 रन देकर तीन विकेट झटके। जयदेव उनादकट और सी सकारिया को एक एक विकेट मिला। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल