1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20I WC की टीम के ऐलान के बाद राशिद खान ने अचानक छोड़ी अफगानिस्तान की कप्तानी

T20I WC की टीम के ऐलान के बाद राशिद खान ने अचानक छोड़ी अफगानिस्तान की कप्तानी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 09, 2021 10:53 pm IST,  Updated : Sep 09, 2021 11:14 pm IST

अफगानिस्तान टी20 टीम के कप्तान राशिद खान ने टी20 वर्ल्ड कप टीम के ऐलान के कुछ देर बाद कप्तानी का पद छोड़ दिया है।

Rashid Khan abruptly left the captaincy of Afghanistan after the announcement of the T20I WC team- India TV Hindi
Rashid Khan abruptly left the captaincy of Afghanistan after the announcement of the T20I WC team Image Source : GETTY IMAGES

अफगानिस्तान टी20 टीम के कप्तान राशिद खान ने गुरुवार को अचानक कप्तानी के पद से हटने का ऐलान कर दिया है। राशिद ने इसकी जानकारी ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए दी। बता दें, आज ही अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए अपनी टीम का ऐलान किया था जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी राशिद को सौंपी गई थी।

राशिद ने लिखा "कप्तान और राष्ट्र के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में, मैं टीम के चयन का हिस्सा बनने का अधिकार सुरक्षित रखता हूं। चयन समिति और एसीबी ने एसीबी मीडिया द्वारा घोषित टीम के लिए मेरी सहमति नहीं ली है। मैं अफगानिस्तान टी20 टीम के कप्तान की भूमिका से हटने का फैसला कर रहा हूं।"

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए अफगानिस्तान की टीम इस प्रकार है।

खबर का अपडेट जारी है........

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल