1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफ़ग़ानिस्तान के वंडर बॉय राशिद ख़ान की लंबी छलांग, दिग्गजों के साथ खेलते दिखेंगे

अफ़ग़ानिस्तान के वंडर बॉय राशिद ख़ान की लंबी छलांग, दिग्गजों के साथ खेलते दिखेंगे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 23, 2018 06:05 pm IST,  Updated : Apr 23, 2018 06:05 pm IST

विश्व के नंबर एक टी-20 स्पिनर अफ़ग़ानिस्तान के राशिद ख़ान को वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ 31 मई को लॉर्ड्स में होने वाले टी-मैच के लिए विश्व एकादश में शामिल किया गया है

Rashid Khan- India TV Hindi
Rashid Khan

विश्व के नंबर एक टी-20 स्पिनर अफ़ग़ानिस्तान के राशिद ख़ान को वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ 31 मई को लॉर्ड्स में होने वाले टी-मैच के लिए विश्व एकादश में शामिल किया गया है. ये मैच से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल पिछले साल वेस्ट इंडीज़ में तूफ़ान से क्षतिग्रस्त हुए स्टोडियम को बनाने में किया जाएगा. 

ICC ने सोमवार को पुष्टि की कि राशिद के अलावा विश्व एकादश में बांग्लादेश के तमीम इक़बाल और शाकिब अल हसन भी हैं. इनके अलावा पाकिस्तान के शाहिद आफ़रीदी, शोएब मलिक तथा श्रीलंका के थिसारा परेरा भी एक्शन में दिखेंगे. टीम की कमान इंग्लैंड के वनडे कप्तान मॉर्गन के हाथ में होगी. विश्व एकादश टीम के लिए अभी और नामों की घोषणा होगी.

वेस्ट इंडीज़ टीम की कप्तानी कार्लोस ब्रेथवेट करेंगे. इस टीम में क्रिस गेल, मार्लोन सैमुएल्स और सैमुएल बद्री भी हैं. इस मैच में आंद्रे रसल की भी वापसी होगी जिन पर डोपिंग के मामले में एक साल का बैन लगा था. 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल