1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवि शास्त्री कोचिंग के बाद करेंगे कमेंट्री बॉक्स में वापसी, खुद कही ये बात

रवि शास्त्री कोचिंग के बाद करेंगे कमेंट्री बॉक्स में वापसी, खुद कही ये बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 09, 2021 03:27 pm IST,  Updated : Nov 09, 2021 03:27 pm IST

भारत के निवर्तमान मुख्य कोच रवि शास्त्री ने संकेत दिये कि वह फिर से क्रिकेट कमेंट्री में वापसी कर सकते हैं। भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने से पहले 59 वर्षीय शास्त्री ने कमेंटेटर के रूप में अपनी विशेष जगह बनायी थी। 

Ravi Shastri will return to commentary box after coaching, himself said this- India TV Hindi
Ravi Shastri will return to commentary box after coaching, himself said this Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। भारत के निवर्तमान मुख्य कोच रवि शास्त्री ने संकेत दिये कि वह फिर से क्रिकेट कमेंट्री में वापसी कर सकते हैं। भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने से पहले 59 वर्षीय शास्त्री ने कमेंटेटर के रूप में अपनी विशेष जगह बनायी थी। 

T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 16 करोड़ 70 लाख दर्शकों ने देखा मैच

मुख्य कोच का उनका कार्यकाल सोमवार को नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के साथ ही समाप्त हो गया। भारत की नामीबिया पर जीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शास्त्री ने अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर भी संकेत दिये।

10 नवंबर को जयपुर पहुंचेगी टीम इंडिया, साथ होंगे नए मुख्य कोच और T20I कप्तान

शास्त्री ने कहा, ‘‘अगर आप मेरे कार्यकाल की विशिष्ट उपलब्धि की बात करते हैं तो आस्ट्रेलिया को (उसकी धरती पर) हराने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इंग्लैंड में हम श्रृंखला में आगे थे। अब अगले साल यह श्रृंखला पूरी होगी। हो सकता है कि मैं उस मैच की कमेंट्री करूं।’’ 

भले ही आप ब्रैडमैन हों, बायो बबल का असर जरूर पड़ेगा: रवि शास्त्री

शास्त्री इंग्लैंड के खिलाफ उस पांचवें टेस्ट मैच की बात कर रहे थे जिसे सितंबर में भारतीय दल में कोविड-19 के मामले पाये जाने के बाद स्थगित कर दिया गया था। उसे अब अगले साल आयोजित किया जाएगा। 

यह भी कयास लगाये जा रहे हैं शास्त्री आईपीएल में कोच की भूमिका निभा सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल