1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजस्थान रॉयल्स के कोच का बड़ा बयान, बोले- अश्विन की हरकत उसका स्तर बताती है

राजस्थान रॉयल्स के कोच का बड़ा बयान, बोले- अश्विन की हरकत उसका स्तर बताती है

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 26, 2019 03:45 pm IST,  Updated : Mar 26, 2019 03:45 pm IST

आईपीएल के 12 साल के इतिहास में बटलर इस तरह से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने।

राजस्थान रॉयल्स के कोच का बड़ा बयान, बोले- अश्विन की हरकत उसका स्तर बताती है- India TV Hindi
राजस्थान रॉयल्स के कोच का बड़ा बयान, बोले- अश्विन की हरकत उसका स्तर बताती है Image Source : IPL.COM

जयपुर। राजस्थान रायल्स के कोच पैडी उपटन ने कहा है कि आईपीएल मैच में जोस बटलर को मांकड़िंग करके आर अश्विन ने दिखा दिया कि उनका स्तर क्या है। आईपीएल के 12 साल के इतिहास में बटलर इस तरह से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने। बटलर उस समय 43 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे थे जब अश्विन ने उन्हें चेतावनी दिये बिना मांकड़िंग से आउट किया। टीवी रिप्ले से जाहिर था कि अश्विन ने गिल्लियां बिखेरने से पहले बटलर के क्रीज से बाहर आने का इंतजार किया। 

उपटन ने कहा, ‘‘आर अश्विन ने यह हरकत करके बताया कि वह कैसे इंसान हैं।’’ उपटन विश्व कप 2011 से पहले भारतीय टीम के मानसिक अनुकूलन कोच थे और अश्विन भी उस टीम का हिस्सा थे। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आईपीएल के प्रशंसकों पर छोड़ता हूं कि क्या वे इस तरह की चीजें देखना चाहते हैं। हम क्रिकेट जगत पर आर अश्विन की इस हरकत का आकलन छोड़ते हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम खेलने उतरे थे , दर्शकों का मनोरंजन करने और क्रिकेटप्रेमियों के सामने नजीर पेश करने उतरे थे। मुझे खुशी है कि मेरे खिलाड़ी इस कसौटी पर खरे उतरे।’’ यह पूछने पर कि अश्विन ने जो किया, वह नियमों के विपरीत नहीं था, उन्होंने कहा कि वैधता और खेलभावना दो अलग मसले हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘नियम और खेल भावना दो अलग मसले हैं। मुझे उम्मीद है कि आईपीएल के बाकी मैच खेलभावना के दायरे में खेले जायेंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल