1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. घर के 'शेर' नहीं हैं रविंद्र जडेजा, फोटो शेयर कर किया साबित

घर के 'शेर' नहीं हैं रविंद्र जडेजा, फोटो शेयर कर किया साबित

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 19, 2018 11:07 am IST,  Updated : Jan 19, 2018 11:07 am IST

रविंद्र जडेजा को अब तक दक्षिण अफ्रीका में जलवा दिखाने का मौका नहीं मिला है।

रविंद्र जडेजा- India TV Hindi
रविंद्र जडेजा

टीम इंडिया इन दिनों दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। शुरुआती 2 मैच हारने के बाद भारत पहले ही सीरीज हार चुका है और दोनों देशों के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट 24 जनवरी से खेला जाना है। लेकिन तीसरे टेस्ट से पहले जडेजा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है और उनकी ये फोटो कुछ ही पलों में वायरल हो गई। फोटो में जडेजा शेर के साथ लेटे नजर आ रहे हैं। शेर सो रहा है और जडेजा हंसते हुए उसके ऊपर हाथ रखककर फोटो खिंचा रहे हैं। इस दौरान जडेजा ने 'क्षत्रिय' लिखी हुई टोपी भी पहन रखी है।

फोटो शेयर करते हुए जडेजा ने लिखा, 'शेर! शेर होता है, चाहे सासन गिर में हो या फिर जॉहान्सबर्ग में। पिंजरे में शेर को बहुत लोग पत्थर मारते हैं लेकिन असली मर्द सामने खड़े होते हैं।' फोटो में साफ देखा जा सकता है कि जडेजा बिना घबराए शेर के साथ हंसते हुए फोटो खिंचा रहे हैं। 

हालांकि इस फोटो से वाहवाही लूटने वाले जडेजा को अब तक दक्षिण अफ्रीका में अपना जलवा दिखाने का मौका नहीं मिला है। शुरुआती 2 मैचों में से एक में भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में नहीं खिलाया गया। हालांकि तीसरे टेस्ट में भी उनकी जगह पक्की नहीं है। भारतीय टीम सीरीज पहले ही गंवा चुकी है और ऐसे में टीम का इरादा सीरीज के आखिरी मैच को जीतकर कम से कम एक मैच जीतने का होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल