1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ट्विटर पर भी बना भारत-पाक मैच में रिकॉर्ड, हुए 29 लाख ट्वीट

ट्विटर पर भी बना भारत-पाक मैच में रिकॉर्ड, हुए 29 लाख ट्वीट

 Reported By: IANS
 Published : Jun 18, 2019 09:07 pm IST,  Updated : Jun 18, 2019 09:07 pm IST

इस मैच को लेकर 29 लाख ट्वीट किए गए। इस मैच को लेकर कई हैशटैग बनाए गए जिनमें हैशटैग टीमइंडिया, हैशटैग वीहैववीविल जैसे हैशटैग शामिल रहे। इसके अलावा कई ट्वीट में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी टैग किया गया।   

भारत बनाम पाकिस्तान- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AP

नई दिल्ली। भारत ने आईसीसी विश्व कप-2019 में पाकिस्तान को मात दे क्रिकेट के महाकुंभ में पड़ोसी मुल्क पर अपने दबदबे को कायम रखा है। यह सातवीं बार था जब दोनों टीमें विश्व कप में भिड़ी थीं। सात में से एक भी बार पाकिस्तान जीत हासिल नहीं कर पाई। इस मैच को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही माहौल गर्म था और जिस दिन मैच हुआ उस दिन यह मैच ट्वीटर पर छाया रहा। यह मैच सबसे ज्यादा ट्वीट हासिल करने वाला वनडे मैच बन गया है। 

इस मैच को लेकर 29 लाख ट्वीट किए गए। इस मैच को लेकर कई हैशटैग बनाए गए जिनमें हैशटैग टीमइंडिया, हैशटैग वीहैववीविल जैसे हैशटैग शामिल रहे। इसके अलावा कई ट्वीट में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी टैग किया गया। 

इस मैच में सबसे ज्यादा ट्वीट पाने वाले खिलाड़ी भारत के कप्तान विराट कोहली रहे जिन्होंने इस मैच में सबसे तेजी से 11,000 रन बनाए। उनके बाद रोहित शर्मा का नंबर रहा जिन्होंने इस मैच में अपने वनडे करियर का 24वां शतक जमाया और 140 रन बनाए। 

रीट्वीट में रोहित का शतक का जश्न मनाने वाला ट्वीट सबसे ज्यादा बार रीट्वीट किया गया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल