1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पिता करते हैं LPG सिलेंडर की डिलीवरी, अब IPL में बेटे पर होगी लाखों की बरसात

पिता करते हैं LPG सिलेंडर की डिलीवरी, अब IPL में बेटे पर होगी लाखों की बरसात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 23, 2018 07:24 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 04:44 pm IST

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से जलवा दिखाएगा युवा बल्लेबाज।

कोलकाता नाइट राइडर्स- India TV Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स से करार पाने वाले रिंकू सिंह अपने आदर्श सुरेश रैना की सलाह पर अमल करते हुए आईपीएल में पदार्पण के साथ खुलकर खेलने की कोशिश करेंगे। अलीगढ़ के एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले रिंकू को केकेआर ने 80 लाख रूपये में खरीदा जो उनकी बेसप्राइज से चार गुना अधिक था। एक एलपीजी कंपनी के गोडाउन में दो कमरे में रहने वाले रिंकू को रैना ने बधाई दी थी। रिंकू के पिता एलपीजी कंपनी में डिलिवरी का काम करते हैं। 

सुरेश रैना
सुरेश रैना

उसने कहा,‘‘उन्होंने कहा था कि बिंदास खेलना और ज्यादा दबाव मत लेना । मेरे लिये यह खास था।’’ उसने कहा,‘‘मैंने कभी सोचा नहीं था कि 80 लाख रूपये मिलेंगे। मुझे लगा कि 30- 35 लाख रूपये मिल जायेंगे।’’ 

रिंकू ने कहा,‘‘आईपीएल से बहुत कुछ सीखना है। मैंने कई शाट्स सीखे हैं और हमेशा रैना भाई का अनुसरण किया है। वह मेरे आदर्श हैं। आईपीएल में पदार्पण से पहले उनसे मिलना सपना सच होने जैसा रहा।’’ 

आईपीएल में पदार्पण के साथ ही रिंकू की जिंदगी बदल गई और अब उनका परिवार एलपीजी गोडाउन से अपने घर में जा रहा है। उसने कहा,‘‘हम अपने नये घर में जायेंगे जो दो महीने में तैयार हो जायेगा।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल