1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के कप्तान विराट के लाख मना करने के बावजूद रिषभ पंत ने की ऐसी गुस्ताखी, देखे सीक्रेट वीडियो

टीम इंडिया के कप्तान विराट के लाख मना करने के बावजूद रिषभ पंत ने की ऐसी गुस्ताखी, देखे सीक्रेट वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 16, 2019 01:57 pm IST,  Updated : May 16, 2019 01:57 pm IST

कोहली के लाख मना करने के बावजूद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने 5 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया में फैंस के साथ साझा किया। जिसके बाद ये विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 

विराट कोहली और ऋषभ पंत - India TV Hindi
विराट कोहली और ऋषभ पंत, टीम इंडिया  Image Source : TWITTER- @RISHABPANT777

आईपीएल के 12वें सीजन के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्य आगामी विश्व कप के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। सभी खिलाड़ी आईपीएल के दौरान हुई थकान मिटाने के लिए परिवार के साथ वक्त गुजार रहे हैं। वहीं जिन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं मिली है वो इस समय छुट्टी के दिनों में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच रिषभ पंत ने एक कप्तान विराट कोहली कि एक बात नहीं मानी। कोहली के लाख मना करने के बावजूद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने 5 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया में फैंस के साथ साझा किया। जिसके बाद ये विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 

5 सेकेन्ड के इस वीडियो में विराट कोहली और रिषभ पंत एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए पंत ने लिखा, , 'हर कोई मुझसे इसके बारे में पूछ रहा है। मैं जानता हूं कि आपने मुझे किसी को भी इस बारे में नहीं बताने को कहा है लेकिन मैं अब अपने उत्साह को और रोक नहीं सकता भाई। ज्यादा के लिए विराट कोहली के ट्विटर पेज को कल चेक करें।'

इस वीडियो के पीछे की क्या खिचड़ी है ये तो आज सबके सामने आएगी। अब देखते हैं विराट किस अंदाज में इस वीडियो के सस्पेंस खत्म करते हैं। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लगातार साझा कर रहे हैं और लगातार सवाल कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या है जो विराट नहीं बताना चाहते हैं। 

पंत को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद विश्व कप के लिए टीम में शामिल होने का मौका नहीं मिला है। विराट ने उन्हें टीम इंडिया में शामिल वहीं करने और दिनेश कार्तिक को वरीयता देने के बारे में भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है। ऐसे में मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले इन दोनों खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन समझ और रिश्तों को ये वीडियो जरूर परिभाषित कर रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल